Monday, October 26th, 2026

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की 04 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि स्वामी जी ने भारतीय दर्शन और अध्यात्म से पूरी दुनिया का परिचय कराया और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। छत्तीसगढ़ ने स्वामी जी के उदार, व्यवहारिक और सुधारवादी सिद्धांतों को अपनाया है। स्वामी जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीता, यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। आज छत्तीसगढ़ स्वामी जी के दिखाए मार्ग और सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ रहा है। बघेल ने कहा है कि स्वामी जी के अमूल्य विचार सदियों तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

 

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय