Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री ने कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धर्मपत्नी और देश की आजादी के संघर्ष में उनकी सहकर्मणी श्रीमती कस्तूरबा गांधी की 22 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया है। श्री बघेल ने उन्हें याद करते हुए कहा है कि बा देशसेवा के महाव्रत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सदैव साथी रहीं। कई बार जेल भी गईं। बापू के स्वतंत्र भारत के सपने को साकार करने में उन्होंने एक दृढ़ समर्पित सहभागी की भूमिका निभाई। महात्मा गांधी के मोहन दास से राष्ट्रपिता और महात्मा कहलाने तक के सफर में बा के साथ, त्याग और तप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बापू की संघर्ष गाथा को बा के योगदान के बिना पढना सदैव अधूरा लगता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय