Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के 'हरियाणा सदस्यता अभियान' की शुरुआत की

चंडीगढ़
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर पर 'राष्ट्र प्रथम' की भावना से ओत-प्रोत विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 'हरियाणा सदस्यता अभियान' की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर अत्यंत गौरवान्वित हूं।

सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से शुरू हुआ यह अभियान प्रदेश के 'हर गांव-हर गली-हर घर-हर व्यक्ति' तक पहुंचेगा और सभी को 'विकसित भारत-विकसित हरियाणा' के हमारे संकल्प से जोड़ेगा। उन्होंने हरियाणा की जनता से अपील की कि वह टोल-फ्री नंबर-8800002024 पर मिस्ड-कॉल अथवा #NamoApp के माध्यम से या https://narendramodi.in/bjpsadasyata2024/GG5TY1 इस लिंक पर क्लिक करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें और 'अंत्योदय' के संकल्प और नॉन-स्टॉप हरियाणा को विकसित बनाने के हमारे ध्येय को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।

 

 

#Chief Minister launched 'Haryana Membership Campaign'

Source : Agency

पाठको की राय