Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री ने किया विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी का शुभारंभ

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में नवा रायपुर में आईटीएम यूनिवर्सिटी परिसर में टाटा ट्रस्ट के सहयोग से स्थापित विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने की। कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा सहित आईटीएम यूनिवर्सिटी और टाटा ट्रस्ट के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय