Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री ने किया नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का शुभारंभ

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 106 करोड़ 27 लाख 95 हजार रूपए के 54 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 52 करोड़ 16 लाख 8 हजार रूपए के 42 कार्यों का भूमि पूजन एवं 54 करोड़ 11 लाख 87 हजार रूपए के 12 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने 103 हितग्राहियों को 12 लाख 10 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय