Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री ने किया मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने रविवार को जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर के मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के तहत लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट आगमन पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, विधायक मोहन मरकाम विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, बस्तर क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार , युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, आइजी सुन्दरराज पी., कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित आदि मौजूद रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय