Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री ने किया 190 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र में 190 करोड़ रुपए की लागत वाले निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

शामिल प्रमुख कार्यों में गुंडरदेही में 50 सीटर प्री मैट्रिक छात्रावास का निर्माण 1.53 करोड़ रुपए, जोगनाला जलाशय पुनरुउद्धार 2.58 करोड़, खरखरा जलाशय-मोहंदी नाला में लाइनिंग कार्य 27.08 करोड़, खरखरा जलाशय (हडगहन बांध) जीर्णोद्धार कार्य 4.65 करोड़, सम्बलपुर से कुवागोदी सड़क उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य 3.32 करोड़, फुलसुंदरी से ग्राम परना पहुंच मार्ग का उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य 1.71 करोड़, गड़ईनडीह -घीना मार्ग निर्माण पुल पुलिया सहित 3.52 करोड़, तांदुला सिंचाई परियोजनंतर्गत कलंगपुर माइनर सुदृढ़ीकरण एवं नहर लाइनिंग कार्य 3.13 करोड़, नलजल योजना माहुद आ. 1.93 करोड़, नलजल योजना भरदाकला 1.64 करोड़, नलजल योजना तिलोदा 2.60 करोड़, नलजल योजना तमोरा 2.57 करोड़, नलजल योजना रेंगाकठेरा 2.00 करोड़ रुपए सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन सम्मिलित हैं।

 

#Bhoomi Pujan

Source : Agency

पाठको की राय