Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व संस्कृति मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में बघेल ने कहा है कि नवरात्रि में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ श्रद्धालु शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। धर्मग्रंथों में देवी के शक्ति, नारी, लक्ष्मी जैसे कई स्वरूप माने गए हैं। कन्याओं को देवी का प्रतिरूप मानकर नवरात्रि में उनके पूजन की भी परम्परा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का भी पर्व है। महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व एवं माता उपासना की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री साहू ने कल सात अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। शारदीय नवरात्रि पर्व पर बधाई देते हुए साहू ने कहा है कि नवरात्रि में नौ दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ श्रद्धालु शक्ति स्वरूपा मां देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान का पर्व नवरात्रि सही मायनों में पूजा-आराधना के साथ महिलाओं के प्रति मान-सम्मान से सार्थक होगी।

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत देवी उपासना एवं नवरात्रि पर्व पर छत्तीसगढ़वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नारी शक्ति के प्रतीक मां भवानी से प्रार्थना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। भगत ने कहा कि नवरात्रि पर्व के अवसर पर लोग नौ दिनों तक देवी मां के अलग-अलग रूपों की पूजा-उपासना करते हैं। नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याओं को देवी का प्रतिरूप मानकर उनके पूजन की भी परम्परा प्रचलित है। उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों  के उत्तरोत्तर उन्नति के लिए कामना की है।

 

#Chief Minister#Home Minister

Source : Agency

पाठको की राय