Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के साथ बैठकर किया भोजन

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘आज मोर आवास-मोर अधिकार‘ कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने साथ में बैठकर भोजन कर रही जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी श्रीमती फुलजेन्सिया एक्का और फरसाबहार की श्रीमती कुसुम से चर्चा करते हुए उनका एवं उनके परिवार का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने वालों में जशपुर के श्री राम, कबीरधाम के श्री दौलतराम व श्री लालाराम, बस्तर के श्री लाहेन्द्र सिंह और श्रीमती सोनामणि, मुंगेली के श्री महेश और श्री समारू साहू, कांकेर की श्रीमती पूर्णिमा पटेल,  बलौदाबाजार की श्रीमती हेमिन ध्रुव, रायपुर की श्रीमती रामबती पुरैना और श्री जट्टासिंग शामिल थे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक द्वय गुरु खुशवंत साहेब और श्री अनुज शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

#vishnu

Source : Agency

पाठको की राय