Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री को नवाखाई ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम का मिला न्योता


रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में अध्यक्ष रामप्रसाद मरकाम के नेतृत्व में धमतरी जिले से आए गोंडवाना समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को धमतरी जिले के नगरी में 18 से 25 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे नवाखाई ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर गोंडवाना समाज से अंबिका मरकाम, श्रवण मरकाम, राजेंद्र कुमार, कुंदन साक्षी, उमेश देव, हरक मंडावी, सोनाराम नेताम, सोमनाथ नेताम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय