Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री को मिला श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

 


रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में श्याम सेवा समिति, पत्थलगांव के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बघेल को जशपुर जिले के पत्थलगांव में 10 अप्रैल को नवनिर्मित श्याम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल को आमन्त्रण हेतु धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्याम सेवा समिति, पत्थलगांव के सचिव प्रवीण अग्रवाल, हंसराज अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय