Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री ने कोरिया जिले को दी पांच एम्बुलेंस की सौगात

कोरिया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के विश्राम गृह से जिले के पांचों विकासखण्ड के लिए सांसद निधि द्वारा प्रदत्त 5 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोरिया जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार व दूरस्थ क्षेत्रों में त्वरित आपात चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में ये एम्बुलेंस उपयोगी साबित होंगी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव एवं विधायक गुलाब कमरो इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय