Sunday, October 25th, 2026

गंगरेल बांध से सिंचाई के लिए पानी छोडने मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे की अनुशंसा तथा विधायक अभनपुर एवं धरसीवा सहित किसान संगठनों की मांग को देखते हुए गंगरेल डेम से सिंचाई के लिए तत्काल पानी छोडऩे के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में जल संसाधन विभाग द्वारा गंगरेल डेम से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है निर्देश के अनुसार शाम चार बजे से इसकी शुरूआत हो गई है।

प्रमुखअभियंता इंद्रजीत उईके ने बताया कि गंगरेल में पर्याप्त जलभराव है। गंगरेल बांध की नहर से रायपुर, आरंग , धरसींवा , बलोदा बाजार -भाटापारा ,लवन,पलारी और धमतरी क्षेत्र के किसानों को खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय