Friday, October 23rd, 2026

सतरेंगा व गंगरेल डेम में पर्यटन की सुविधाएं बढ़ाने मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। इस क्रम में आज उन्होने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की विस्तृत समीक्षा करने के साथ प्रत्येक कार्य पर चर्चा की। सतरेंगा व गंगरेल डेम में पर्यटन की सुविधाएं बढाने के निर्देश उन्होने दिए। अमरकंटक जाने हेतु नयी गुणवत्तायुक्त सड़क बनाने भी कहा है। पुराने मोटल्स के समुचित उपयोग हेतु कार्ययोजना की प्रगति की जानकारी ली साथ ही नवीन पर्यटन केंद्र विकसित करने हेतु निर्देश दिए। रामवन गमन पर्यटन परिपथ के विकास कार्यों की भी उन्होने समीक्षा की। आगे उन्होंने कहा कि लोक कलाकारों से योजनाओं का प्रचार प्रसार अधिक से अधिक करें, स्थानीय बोली, शैली में योजनाओं को नागरिकों तक पहुचाएं। विशेष संरक्षित जनजातियों तक उनकी भाषा शैली में योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं अमरजीत भगत,पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,मुख्य सचिव समेत समस्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय