Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री ने बर्तन माँजकर पढ़ाई कर रही निर्धन छात्रा सुश्री छाया की सहायता के दिए निर्देश

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सरमना में भेंट मुलाकात के दौरान साइंस स्नातक की पढ़ाई कर रही निर्धन छात्रा सुश्री छाया मिश्रा ने सहायता की मांग की। उसने बताया कि वह बर्तन माँजकर पढ़ाई कर रही है। वह झोपड़ी में रहती है,जहां शौचालय भी नही है। मुख्यमंत्री बघेल ने सुश्री छाया को योजनाओ से लाभान्वित करने के निर्देश कलेक्टर को दिए।

 मुख्यमंत्री ने सुश्री छाया की सराहना करते हुए कहा कि कोई काम छोटा नही होता। मेहनत से सफलता मिलती है, खुशहाली आती है। अपने काम पर गर्व करना चाहिए और सम्मान से जीना चाहिए।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय