Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री ने दी बड़ी राहत..दीपावली के अवसर पर कुम्हारों, स्व-सहायता समूहों, छोटे कारीगरों से नहीं लिया जाएगा कोई कर या शुल्क

रायपुर
पिछले सालों में कोरोनाकाल के चलते लगभग चरमरा चुके कामकाज के बीच छोटे व स्थानीय कारीगरों,कुम्हारों,स्व सहायता समूहों को बड़ी मदद की जरूरत थी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे महसूस करते हुए आज सुबह लखनऊ जाने से पहले यह निर्देश दे गए कि दीपावली के अवसर पर कुम्हारों, स्व-सहायता समूहों, छोटे कारीगरों से नहीं लिया जाएगा कोई कर या शुल्क। जिला प्रशासन से कहा है कि पूर्ण सहयोग करते हुए इन्हे सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायें। साथ ही प्रदेशवासियों से अपील भी की है कि स्थानीय कारीगरों से ही दीपावली में वे खरीदी करें।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय