Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ को दी 308 करोड़ की सौगात

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में रायगढ़ जिले में 308 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू  उपस्थित थे। रायगढ़ से उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल कार्यक्रम में जुड़े।

 

#मुख्यमंत्री

Source : Agency

पाठको की राय