Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री ने जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर जताया दुख

रायपुर
पूज्य जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के देवलोकगमन का दुखद समाचार प्राप्त होते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने ट्वीट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने ट्वीट में स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लेते हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ऐसे महान संत पृथ्वी को आलोकित करते हैं। उनके श्रीचरणों में बैठकर आध्यात्म का ज्ञान और आशीर्वाद के क्षण सदैव याद आएँगे।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय