Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- महाराष्ट्र के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति को ‘बड़ा जनादेश' दिया

महारास्ट्र
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि यदि महाराष्ट्र के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति को ‘बड़ा जनादेश' दिया, तो राज्य सरकार ‘लाडकी बहिन योजना' के तहत प्रति माह दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि को बढ़ाकर 3,000 हजार रुपए कर देगी। महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए महायुति सरकार की प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' के तहत फिलहाल प्रति माह 1,500 रुपए दिए जाते हैं।

शिंदे ने कहा, ‘‘हमने लाडकी बहिन योजना शुरू की, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए दिए जा रहे हैं। यदि आप हमारी ताकत बढ़ाते हैं, तो हम मासिक राशि 2,000 रुपए तक बढ़ा देंगे। यदि आप बड़ा जनादेश देते हैं, तो हम इसे बढ़ाकर 3,000 रुपए कर देंगे। हम इस राशि को बढ़ाने में संकोच नहीं करेंगे।'' उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष यह कहकर हमारी आलोचना करता है कि राज्य सरकार बाद में खाली खजाना बताकर इस योजना को बंद कर देगी। लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि राज्य का खजाना लोगों के लिए है।''

शिंदे ने कहा कि जब उनकी सरकार ने महिला यात्रियों के लिए सरकारी बसों का किराया 50 प्रतिशत कम कर दिया था, तब भी चिंताएं जताई गई थीं और कहा गया था कि इस कदम से राज्य परिवहन निगम को और अधिक घाटा होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इसके विपरीत इस पहल की शुरुआत के बाद बस सेवा का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जो अंततः महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के लिए लाभकारी साबित हुआ।''

 

#Chief Minister Eknath Shinde

Source : Agency

पाठको की राय