Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की दीं मंगलकामनाएं

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि भारतीय पर्व और त्यौहार नागरिकों को परस्पर जोड़ने का कार्य करते हैं। गणेश चतुर्थी भी सामाजिक समरसता, भाईचारे, एकता के वातावरण को मजबूत करने तथा उल्लास और आनंद का अवसर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विघ्न विनाशक भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के जीवन को और भी अधिक मंगलमय बनाने और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आहवान किया कि पर्यावरण-संरक्षण का ध्यान रखते हुए मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमा की स्थापना करें।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय