Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वायु सेना दिवस पर गगन प्रहरियों को दीं शुभकामनाएं

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय वायु सेना दिवस पर समस्त गगन प्रहरियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में उन्होंने लिखा है कि वायु सेना के शूरवीरों ने सदैव अपने अदम्य साहस, शौर्य तथा कर्तव्य निष्ठा से भारत माता की सेवा की है। देशवासियों को वायुसेना पर गर्व है।

 

 

#Air Force Day

Source : Agency

पाठको की राय