Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से हुई सौजन्य मुलाकात

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से उनके साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने थल सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी को अंगवस्त्रम और ‘महाकाल मंदिर कॉफी-टेबल बुक' भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की कि मूल निवासी होने से जनरल द्विवेदी का प्रदेश से आत्मीय रिश्ता हैं। उल्लेखनीय है कि जनरल द्विवेदी के थलसेना प्रमुख बनने के बाद उनसे मुख्यमंत्री की यह पहली सौजन्य भेंट थी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय