Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कानून-व्यवस्था और सड़कों के रख-रखाव के संबंध में दिए निर्देश

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कमिश्नर-कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वर्षा से प्रभावित सड़कों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर घूमते मवेशी, ओवरलोडिंग आदि के संबंध में भी पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। समत्व भवन से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, आने वाले त्यौहारों में शांति व्यवस्था और सौहार्द कायम रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्रावास, आश्रम शालाओं, स्कूल, कॉलेजों के निरीक्षण के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्व न्यायालय के प्रकरणों में हुए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शेष बचे प्रकरणों की भी समय-सीमा निर्धारित कर निराकरण किया जाए।

 

 

#Chief Minister Dr. Yadav

Source : Agency

पाठको की राय