Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जागरूक मतदाता देश की प्रगति, अंत्योदय के संकल्प की सिद्धि और लोकतंत्र की सुदृढ़ता का आधार हैं। यह दिवस प्रेरित करता है कि मतदान कर हम अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मतदाताओं से सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का आवश्यक रूप से प्रयोग करने का आव्हान किया।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय