Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवदीप सिंह को स्वर्ण और सिमरन शर्मा को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस पेरालंपिक-2024 में पुरूष भाला फेंक एफ41 प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नवदीप सिंह और महिला 200 मीटर टी12 दौड़ में सिमरन शर्मा को कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि नवदीप सिंह की यह स्वर्णिम उपलब्धि दृढ़ता और समर्पण की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बेटी सिमरन शर्मा की माँ भारती को गौरवान्वित करने वाली यह सफलता भावी खिलाड़ियों को बुलंदी हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। प्रत्येक भारतीय को नवदीप सिंह और सिमरन शर्मा पर गर्व है।

 

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय