Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान पर आधारित आठ पुस्तकों का किया विमोचन

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर एयरपोर्ट पर हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्थान द्वारा नारी शक्ति के सम्मान पर आधारित आठ पुस्तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री राधेश्याम शर्मा, श्री जवाहर मंगवानी, श्री विनोद बिड़ला आदि उपस्थित थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री जी के इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस आयुक्त श्री राकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

 

 

#Chief Minister Dr. Mohan Yadav

Source : Agency

पाठको की राय