Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री ने पदोन्नत आईएएस अधिकारियों को दी बधाई

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में पदोन्नत हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्रीबघेल ने पदोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारियों को 1 जनवरी 2022 से सेवा के अधिसमय वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-14 में पदोन्नत किया गया है। इस अवसर परअंकित आनंद,सी.आर. प्रसन्ना,एलेक्स पॉल मेनन और डॉ. एस. भारती दासन उपस्थित थे।

 

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय