Monday, October 19th, 2026

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की दी बधाई

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर मसीही समुदाय के लोगों को 'क्रसमस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कामना की है कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में बघेल ने कहा है कि प्रभु यीशु ने सत्य, करूणा और प्रेम की शिक्षा दी और कमजोर और गरीबों की मदद के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सामाजिक समानता पर बल दिया और मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया। बघेल ने कहा कि यीशु के संदेश दीन-दुखियों की मदद और समाज के उत्थान के लिए अनुकरणीय हैं।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय