Sunday, October 25th, 2026

कबीर जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 जून को संत कबीर की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में बघेल ने कहा है कि संत कबीर साहेब का जीवन दर्शन हर युग में प्रासंगिक है। संत कबीर ने अपने दोहों के माध्यम से भाईचारे, प्रेम, सद्भावना और सामाजिक समानता का संदेश दिया। उन्होंने समाज में फैले आडंबर और जात-पात का सख्त विरोध किया। अपने दोहों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर कठोर प्रहार किया और लोगों को सत्य, अहिंसा, दया, करूणा, परोपकार जैसे मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। छत्तीसगढ़ में भी संत कबीर के जीवनदर्शन का लोगों के जन-जीवन पर गहरा प्रभाव रहा है। बघेल ने कहा है संत कबीर के उपदेश हमें हमेशा सही राह दिखाते रहेंगे।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय