मुख्यमंत्री चौहान की घोषणा पर हुआ अमल
भोपाल
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ऑलिम्पियन विवेक सागर को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बनने पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने टोक्यो ऑलम्पिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी सागर के उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिये एक करोड़ रूपये की राशि के साथ डीएसपी के पद पर नियुक्त करने घोषणा की थी। अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि मंत्रि-परिषद द्वारा लिये गये निर्णय के क्रम में 6 सितम्बर सोमवार को विवेक सागर का डीएसपी के पद पर विशेष नियुक्ति के आदेश कर दिया है।
Source : Agency

पाठको की राय