Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान रतलाम और इंदौर के वैक्सीनेशन केन्द्रों का लेंगे जायजा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वैक्सीनेशन महाअभियान-2 के अंतर्गत गुरुवार को रतलाम और इंदौर में विभिन्न वैक्सीनेशन केंद्रों का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान भोपाल से रवाना होकर रतलाम में दोपहर लगभग एक बजे वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत तीन वैक्सीनेशन केन्द्रों पर पहुँचेंगे। रतलाम के तीन सेंटर विधायक सभागृह, अलकापुरी कम्युनिटी हॉल एवं लायंस हॉल हैं।

मुख्यमंत्री चौहान गुरुवार 26 अगस्त को ही इंदौर के वैक्सीनेशन केन्द्रों पर जाकर वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री चौहान दोपहर बाद साढ़े 3 बजे इंदौर पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री चौहान एयरपोर्ट से एमओजी लाइन स्थित रेडक्रॉस भवन जायेंगे और यहाँ आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। तद्पश्चात मुख्यमंत्री चौहान गंगवाल बस स्टेण्ड स्थित पिंक वैक्सीनेशन सेंटर में चल रहे गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री चौहान अभय खेल प्रशाल में दिव्यांगजन एवं हाय रिस्क व्यक्तियों के लिये बनाये गये वैक्सीनेशन केन्द्र देखने जाएंगे। यहां टीकाकरण करवाने आये हितग्राहियों एवं टीकाकरण अभियान में सहयोग दे रहे समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर पहुँचकर कानून व्यवस्था संबंधी बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत चिन्हित किये गये 44 बालक और बालिकाओं एवं उनके संरक्षकों से संवाद भी करेंगे।

 

#vaccination centers of Ratlam and Indore

Source : Agency

पाठको की राय