Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान "मध्यप्रदेश सुशासन एवं डेवलपमेंट रिपोर्ट" और पत्रिका "सुशासन डायजेस्ट" का‍ करेंगे विमोचन

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 जनवरी को शाम 5 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल (मिंटो हॉल) में मुख्यमंत्री यंग फेलोसिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में "मध्यप्रदेश सुशासन एवं डेवलपमेंट रिपोर्ट" और पत्रिका "सुशासन डायजेस्ट" का‍विमोचन करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के लगभग 15 एमओयू पार्टनरों और मुख्यमंत्री यंग फेलोसीप डेवलपमेंट प्रोग्राम के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में 52 चयनित उम्मीदवारों से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में "मध्यप्रदेश सुशासन एवं डेवलपमेंट रिपोर्ट" पर पैनल डिस्कसन होगा।

 

#Chief Minister Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय