स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे
भोपाल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान प्रात: 8.45 बजे शौर्य स्मारक पहुँचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे तथा भारत-माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंट करेंगे। वे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में युवाओं के साथ राष्ट्र-गान भी गायेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान प्रात: 9 बजे स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे चौहान पदक विजेता पुलिस अधिकारियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान अपरान्ह 4.30 बजे वीसी के माध्यम से नरसिंहपुर में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान सायं 5 बजे राजभवन में स्वागत समारोह में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री चौहान सायं 6.30 बजे रवीन्द्र भवन में आयोजित "आजादी का अमृत महोत्सव-स्वाधीनता पर्व'' में शामिल होंगे।

पाठको की राय