Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान जनजातीय संग्रहालय में करेंगे जनजातीय गौरव संवाद

भोपाल 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को जनजातीय संग्रहालय भोपाल में प्रात: 10 बजे जनजातीय गौरव संवाद करेंगे। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति, कलाकार और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए नृत्य संगीत के समायोजन की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ जनजातीय सामाजिक नेतृत्व, सामाजिक संघर्ष, उपलब्धि और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा भी होगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डी.डी. एमपी, cmevents.mp.gov.in और सोशल मीडिया पर होगा।

सात करोड़ टीकाकरण पर मुख्यमंत्री चौहान का संबोधन आज
प्रदेश में कोरोना टीकाकरण में 7 करोड़ वैक्सीन की डोज लगने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को दोपहर 12 बजे एनएचएम कार्यालय भोपाल से संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि 29 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 7 करोड़ के पार पहुँच गया है। कार्यक्रम का प्रसारण वेबकास्ट एवं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर किया जाएगा।
 

 

#Chief Minister Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय