Monday, October 26th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान जुमेराती पोस्ट ऑफिस में फहरायेंगे तिरंगा

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 अगस्त, शनिवार को सुबह 10.30 बजे जुमेराती पोस्ट ऑफिस में तिरंगा फहरा कर "हर घर तिरंगा" अभियान का शुभारंभ करेंगे। जुमेराती पोस्ट ऑफिस वह स्थान है जहाँ भोपाल रियासत के स्वतंत्र भारत में विलीनीकरण आंदोलन के समय झंडा फहरा गया था। घटना के मुख्य नायक अक्षय कुमार और रामचरण राय थे। इस घटना से आंदोलन को भोपाल रियासत में नागरिकों का अपार समर्थन मिला और आखिर में भोपाल रियासत का भारत के संघ में विलय हो सका।

मुख्यमंत्री चौहान इस महत्वपूर्ण स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने सभी प्रदेशवासियों से अपने घर, कार्यालय, संस्था, सार्वजनिक स्थान आदि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया है।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय