Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान 82 लाख किसानों को करेंगे 1700 करोड़ रूपये का वितरण

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के 82 लाख 38 हजार कृषक परिवारों को 1783 करोड़ 9 लाख रूपये का वितरण करेंगे। यह राज्य-स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को रीवा में होगा। कार्यक्रम से सभी जिले वर्चुअली जुड़ेंगे।

राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिये शुरू की गई योजना में हर साल 2 समान किस्तों में 4 हजार का भुगतान प्रति किसान किया जाता है। योजना में अभी तक 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 4 हजार 569 करोड़ की राशि का ऑनलाइन अंतरण किया जा चुका है।

 

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय