Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान रीवा में रोजगार दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को रीवा जिला मुख्यालय पर रोजगार दिवस में शामिल होंगे। युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर भी रोजगार दिवस मनाया जाएगा।

आयुक्त उद्योग एवं सचिव एमएसएमई पी. नरहरि ने बताया कि राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 30 मार्च को शाम 4 बजे से रीवा में  होगा। एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान जिलों के युवाओं से सीधा संवाद करेंगे और स्व-रोजगार योजनाओं के स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी करेंगे।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण न्यूज चेनलों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जायेगा। इस प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी दिखाने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।

सभी जिलों में रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों को आमंत्रित कर उन्हें अतिथियों द्वारा स्वीकृति, वितरण-पत्र दिए जाएंगे।

 

 

#रोजगार दिवस

Source : Agency

पाठको की राय