मुख्यमंत्री चौहान शौर्य स्मारक पर दिलाएंगे राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ
भोपाल
प्रदेश में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रातः 10 बजे शौर्य स्मारक पर सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाएंगे।
आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल और भारतीय राजनीति विषय पर स्वराज संस्थान संचालनालय एवं धर्मपाल शोधपीठ के संयुक्त तत्वाधान में 2 और 3 सितंबर 2018 को आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी मैं प्रस्तुत चुने हुए अंग्रेजी और हिंदी के 18 शोध पत्रों का संकलन प्रकाशित किया गया हैl सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन के अनछुए पहलुओं राष्ट्रवादी विचार- दर्शन एवं विविध आयामों पर केंद्रित इस संकलन का लोकार्पण मुख्यमंत्री चौहान करेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान शौर्य स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे एवं भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात मोटर साइकिल रैली का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ओपन एयर थिएटर में उपस्थित सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाएंगे। पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्र-गान के वादन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सायं 5 बजे थाना तलैया से मोती मस्जिद चौराहे तक मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली के साथ पुलिस बल द्वारा मार्च पास्ट भी किया जाएगा।

पाठको की राय