Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान आज वैक्सीनेशन महाअभियान के संबंध में देंगे संबोधन

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत 30 सितम्बर तक  प्रथम डोज के शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने के संबंध में जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय, वार्ड स्तरीय तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों  के सदस्यों को सोमवार,13 सितंबर  को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान शाम छह बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह  संबोधन देंगे। सभी  जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों के सदस्य एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष   की क्षमता   अनुसार उपस्थित होंगे। शेष सदस्य वर्चुअल सम्मिलित हो सकेंगे। मुख्यमंत्री चौहान का यह संबोधन दूरदर्शन के साथ ही वेबकास्ट लिंक, फेसबुक लाइव, यू ट्यूब, ट्विटर पर भी देखा  और सुना जा सकेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय