Friday, October 23rd, 2026

जगह-जगह हुआ मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा में रेलवे प्लेटफार्म नम्बर एक से जैसे ही बाहर आए बेरिकेड के उस पार हजारों की संख्या में मौजूद गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि,  सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए दोनों हाथों से नमस्कार करते हुए तालियाँ बजाई। इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ कई लोगों ने सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री ने लोगों से बात की और उनका हालचाल जाना उनकी समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री ने इंदौरी पान का स्वाद चखा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भ्रमण के दौरान माधवगंज स्थित इंदौरी पान की दुकान पर पहुँचकर पान खाया।

 मुख्यमंत्री चौहान ने कहा वर्षों पहले जैसा पान खाने को मिला करता था ठीक वही जायका आज भी है। उनके साथ चल रहे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी इंदौरी पान का स्वाद लिया। कार्यक्रम के बाद चौहान ने पूर्व वित्त मंत्री राघव जी के घर पहुँचकर उनका हालचाल जाना।

पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक के बाहर स्थित सिद्धेश्वरी मंदिर में पहुँचकर पूजा-अर्चना की। जन-सामान्य से भेंट करते वे सीधे मंदिर पहुँचे और पूजा-अर्चना कर नागरिकों के कल्याण की कामना की।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय