Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने दिया केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को धन्यवाद

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल और दिल्ली के बीच सीधी विमान सेवा उपलब्ध कराने के लिए केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सीधी विमान सेवा शुरू होने से यात्रियों का सफर सुगम होगा और समय की भी बचत होगी। उल्लेखनीय है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 31 अक्टूबर 2021 से इंडिगो की भोपाल से दिल्ली के बीच सीधी विमान सेवा प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।

 

#सिंधिया को धन्यवाद

Source : Agency

पाठको की राय