Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने देखी काटजू टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने के. एन. काटजू कोविड टीकाकरण केंद्र पहुँचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वैक्सीनेशन महाअभियान-2 में काटजू टीकाकरण केंद्र पर दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहाँ कोवैक्सीन तथा कोविशील्ड दोनों टीके उपलब्ध हैं। केंद्र पर ऑबर्जवेशन रूम भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने टीकाकरण केंद्र के कर्मचारियों सहित टीकाकरण के लिए आए व्यक्तियों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री चौहान ने टीके की दोनों डोज लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कोरोना से सुरक्षा का चक्र तभी प्रभावी होगा जब व्यक्ति को दोनों डोज लगेंगे। अत: स्वयं भी दोनों डोज लगवाएँ और अपने परिचितों को भी समय-सीमा में दोनों डोज लगवाने के लिए प्रेरित करें।  मुख्यमंत्री चौहान ने टीकाकरण के लिए आये व्यक्तियों को टीकाकरण उपरांत प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा डबल टिक सील भी लगाई।

 

#काटजू टीकाकरण

Source : Agency

पाठको की राय