Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने किया डॉ. अब्दुल कलाम को नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन कर स्मरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया।

डॉ. कलाम को मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। धनुषकोडी रामेश्वरम, तमिलनाडु में 15 अक्टूबर 1931 को इनका जन्म हुआ। वे भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें राष्ट्रपति थे।

डॉ. कलाम ने चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने परमाणु परीक्षण में निर्णायक, संगठनात्मक‍और तकनीकी भूमिका निभाई। डॉ. कलाम का अवसान 27 जुलाई 2015 को हुआ।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मनित किया गया।

 

#कलाम को नमन

Source : Agency

पाठको की राय