Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने उर्वरक वितरण की समीक्षा की

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों के लिए उर्वरक की उपलब्धता और सुचारू वितरण का कार्य सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक में प्रदेश के लिए की जा रही उर्वरक आपूर्ति की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा बैठक में किसानों के लिए खाद वितरण की सभी व्यवस्थाएँ बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

केन्द्रीय मंत्री मांडविया ने की मध्यप्रदेश की सराहना
बैठक में जानकारी दी गई कि केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने मध्यप्रदेश के लिए उर्वरकों की समुचित आपूर्ति के निर्देश दिए हैं, साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश की व्यवस्थाओं की सराहना भी की है। प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव अजीत केसरी ने प्रदेश में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी प्रदान की।

मुख्यमंत्री चौहान ने आज ही निवास पर प्रदेश में विद्युत वितरण व्यवस्था के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने सुचारू विद्युत प्रदाय के संबंध में लागू व्यवस्था का विवरण दिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय