Monday, October 19th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने किया स्मारिका का विमोचन

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना जिले के वरिष्ठ जन- प्रतिनिधि स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह रघुवंशी की प्रथम पुण्य-तिथि पर प्रकाशित स्मारिका का निवास कार्यालय में विमोचन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय रघुवंशी को उनके पिता से मिले संस्कारों के आधार पर उन्होंने क्षेत्र की जनता की सेवा में अपने आपको समर्पित कर दिया था। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की प्रेरणा से वे जनसेवा के क्षेत्र में आये थे। यह दु:खद रहा कि स्वर्गीय भूपेन्द्र सिंह रघुवंशी असमय हमें छोड़कर चले गए। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वर्गीय रघुवंशी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके दोनों पुत्र अपने पिता के बताए रास्ते पर चलकर जन-सेवा के कार्य को निरंतर जारी रखेंगे, ऐसी अपेक्षा है। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह किरार सहित स्वर्गीय भूपेन्द्र सिंह के पुत्र आनंद रघुवंशी तथा प्रबल रघुवंशी उपस्थित थे।

 

#Chief Minister Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय