Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने आचार्य महामण्लेश्वर जूनापीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि जी महाराज से सपत्नीक प्राप्त किया आशीर्वाद

भोपाल
मुख्यमंत्री चौहान ने परमपूज्य आचार्य महामण्लेश्वर जूनापीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि जी महाराज के मुख्यमंत्री निवास आगमन पर उनकी अगवानी की। अक्षय तृतीया पर निवास पधारे जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद महाराज से मुख्यमंत्री चौहान ने सपत्नीक आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री चौहान ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सपत्नीक माँ लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के अक्षय सुख, अक्षय समृद्धि, अक्षय कल्याण और  अक्षय वैभव की कामना की।

 

#Chief Minister Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय