Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने लाल सिंह को ट्रायसिकल भेंट की

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की बुधनी तहसील के ग्राम खितबाई के लाल सिंह चौहान को ट्रायसिकल भेंट की। लालसिंह मुख्यमंत्री चौहान के बाल सखा हैं, उन्हें चलने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री चौहान ने उनकी असमर्थता देख कर उन्हें मोटराइज्ड ट्रायसिकल उपलब्ध कराने की बात कही थी। मुख्यमंत्री चौहान ने आज सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग की योजना में लाल सिंह को ट्रायसिकल भेंट की। मुख्यमंत्री निवास स्थित कार्यालय भवन समत्व में पधारे लालसिंह, ट्रायसिकल पाकर प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि इससे मुझे घर से कार्य के लिए बाहर आने-जाने में सुविधा होगी। साथ ही मेरा परिचित और परिजन से मिलना-जुलना भी बढ़ेगा। ट्रायसिकल का यह उपहार मेरे सामाजिक संबंधों को जीवंत बनाए रखने में मददगार होगा। मुख्यमंत्री चौहान का लाल सिंह ने आभार व्यक्त किया।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय