Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने सप्तपर्णी का पौधा रोपा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना प्रवास के दौरान रिसोर्ट परिसर में सप्तपर्णी का पौधा रोपा। खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद वी.डी. शर्मा, गणेश सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं। सप्तपर्णी एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है।

मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया को दिए संदेश में कहा कि यह विकास और जन-कल्याण का वृक्ष है। सप्तपर्णी का पौधा "सबका साथ-सबका विकास" और सबके विश्वास का प्रतीक है। हमारी सरकार सभी के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

 

#सप्तपर्णी का पौधा रोपा

Source : Agency

पाठको की राय