Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने सप्तपर्णी और बादाम का पौधा लगाया

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में गिव भारत वेलफेयर फाउंडेशन के साथ सप्तपर्णी और बादाम के पौधे लगाए। सदस्यों सर्वश्री आदित्य शर्मा, अंकित तिवारी, कौस्तुभ भिड़े और पारस वाजपेयी ने भी पौध-रोपण किया। गिव भारत वेलफेयर फाउंडेशन एक समाजसेवी संस्थान है, जो बीते कोरोना काल से लेकर अभी तक कई रूपों में समाज की सेवा कर रहा है। साथ ही आवश्यकता के अनुरूप बेसहारा लोगों, गरीबों एवं बुजुर्गों को दवा और भोजन पहुँचाने का कार्य भी किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बालिकाओं की शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आर्थिक तौर पर भी सहायता की जाती है।

पौधों का महत्व
आज लगाए पौधों में सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है। बादाम का सेवन उच्च रक्तचाप, कब्ज और हृदय रोग में उपयोगी माना गया है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, केल्शियम और विटामिन-ई से भरपूर है।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय