Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने जन-प्रतिनिधि और स्वैच्छिक संगठन के सदस्यों के साथ पौधे लगाए

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में पौध-रोपण कर श्रमदान भी किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ जन-प्रतिनिधि और स्वैच्छिक संगठन के सदस्यों ने नीम, गूलर और मौलश्री के पौधे लगाए गए।

लायंस क्लब के सदस्य राजेश भट्ट, महेश शर्मा, भूपेन्द्र पटेल, सुश्री ज्योति शर्मा, प्रतीक चक्रधर आदि शामिल थे। क्लब की भोपाल इकाई पर्यावरण-संरक्षण के लिए कई वर्ष से कार्य रही है। धीरज सोनी और अनिल अग्रवाल ‘लिली’ ने अपने जन्म-दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। कृष्ण मोहन सोनी और सुश्री प्रीति अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

पौधों का महत्व
आज लगाया गया मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। गूलर के फल अंजीर की तरह होते हैं, यह भी आयुर्वेद की दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्ष है।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय